
बच्चों को केक खाना काफी पसंद होता हैं। बच्चे कभी भी इसे खाने की जिद्द करना शुरू कर देते हैं। आज हम आपको स्ट्रीमड राइस केक बनाने की विधि बताएंगे। यह बिना क्रीम के बनाया जाता है। यह टेस्टी होने का साथ-साथ हैल्थी भी होता है।
सामग्री
– 220 मि.ली गर्म पानी
– 120 ग्राम चीनी
– 250 ग्राम चावल का आटा
– 50 ग्राम मैदा
– 1 टेबलस्पून खमीर
विधि
1. एक जग में गर्म पानी और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें और साइड पर रख दें।
2. इसके बाद एक बाउल लें और उसमें चावल का आटा, मैदा, खमीर और मिक्स किया होता चीनी का घोल डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. इस मिक्सर को 3 घंटे तक एेसे ही रहने दें।
4. अब इस मिक्सर को सांचे में डाल दें। इलेक्ट्रिक स्टीमर में पहले पानी गर्म करें फिर केक्स को 20 मिनट तक स्टीम करें।
5. अब इसे हल्का सा ठंडा कर लें। अब इसे सांचे से निकाल कर प्लेट पर रखें और सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website