Friday , March 13 2026 6:59 PM
Home / News / अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, रिक्‍टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता, ओरेगन कोस्ट पर जारी होगी सुनामी की चेतावनी?

अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, रिक्‍टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता, ओरेगन कोस्ट पर जारी होगी सुनामी की चेतावनी?


अमेरिका के ओरेगन राज्य के पश्चिमी तट ओरेगन कोस्ट में भूकंप के तेज झटके आए हैं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी की आशंका बन रही है। ओरेगन कोस्ट, प्रशांत महासागर के साथ करीब 584 किलोमीटर तक फैला हुआ क्षेत्र है और अपने विशाल समुद्री तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गुरुवार को ओरेगन के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसने बताया है कि भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप के ये तेज झटके आज अल सुबह बैंडोन से लगभग 295 किमी पश्चिम में आया और अभी तक पोर्टलैंड में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटीय इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया होगा।
ओरेगन कोस्ट में भूकंप के झटके – झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए हैं, लेकिन सुनामी की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप अपेक्षाकृत कम गहराई पर आया था। ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्टॉर्म चेज़र ने लिखा है कि “यह भूकंपों के लिए एक आम इलाका है और सबडक्शन जोन में नहीं है। इससे सुनामी की संभावना नहीं है।” USGS के मुताबिक, अभी तक कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। X पर कई अन्य रिपोर्टों में भी बताया गया है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एक व्यक्ति ने कहा है कि “किसी बड़े नुकसान या सुनामी के खतरे की कोई रिपोर्ट नहीं है।”