
ब्रुसेल्स। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स के सेंट्रल ट्रेन स्टेशन एक जोरदार धमाके से दहल उठा। धमाके के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया आैर लोग इधर-उधर भागते दिखे। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना स्थानीय समय अनुसार शाम करीब सात बजे हुर्इ। लोग अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे कि अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद लोग भागने लगे। धमाके के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मार दी आैर स्टेशन को खाली करा लिया गया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, आरोपी ने एक बड़ा बैग टांग रखा था आैर एक विस्फोटक बैल्ट पहन रखी थी। कर्इ स्थानीय मीडिया संस्थानों ने बताया है कि आरोपी ने धमाके से पहले ‘अल्लाह हो अकबर’ चिल्लाया।
ब्रसेल्स में मार्च 2016 में शहर के एयरपोर्ट आैर मेटा स्टेशन पर हमला हुआ था। इसी के बाद से ब्रुसेल्स हार्इ अलर्ट पर है। हमले में 40 लोगों की मौत हो गर्इ थी आैर करीब ढार्इ सौ लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website