Monday , February 9 2026 2:22 PM
Home / Sports / स्टुअर्ट ब्राॅड पड़े दिग्गज गेंदबाजों पर भारी, तोड़ा डेल स्टेन का बड़ा रिकाॅर्ड

स्टुअर्ट ब्राॅड पड़े दिग्गज गेंदबाजों पर भारी, तोड़ा डेल स्टेन का बड़ा रिकाॅर्ड


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। ब्राॅड सबसे कम उम्र में 400 विकेट लेने वाले इकलाैते गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन का रिकाॅर्ड तोड़ा है।

ब्राॅड ने आॅकलैंड में चल रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर टाॅम लाथम का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। 115वां मैच खेल रहे ब्राॅड अभी 31 साल 271 दिन के हैं, वहीं स्टेन ने यह उपलब्धि 32 साल 33 दिन की उम्र में हासिल की थी।
सबसे कम उम्र में 400 विकेट लेेने वाले गेंदबाज-

नाम उम्र खिलाफ

स्टुअर्ट ब्राॅड 31 साल 271 दिन न्यूजीलैंड(2018)

डेल स्टेन 32 साल 33 दिन बांग्लादेश(2015)

ग्लेन मैग्रा 32 साल 252 दिन पाकिस्तान(2002)

जेम्स एंडरसन 32 साल 303 दिन न्यूजीलैंड(2015)

कपिल देव 33 साल 26 दिन आॅस्ट्रेलिया(1992)