
पेरिस: कुछ दिनों पहले दुनिया में सिटी ऑफ लव के नाम से मशहूर पेरिस शहर में मौजूद कैनाल संत मार्टिन को साफ करने का काम शुरू किया गया था। शहर के बीचों-बीच बने इस नाले की सफाई के दौरान जो चीजें अंदर से मिली, उन्हें देखकर जहां सफाई कर्मियों के होश उड़ गए वहीं लोग हैरान रह गए।
शहर के बिल्कुल बीच में बना ये नाला लोगों के लिए सुकून के कुछ पल बिताने के लिए बेस्ट स्पॉट है। इसमें कुछ छोटी, तो कुछ बड़ी मछलियां भी शामिल थीं। इसके अलावा और भी ऐसी कई चीजें अंदर से निकलीं। ये सारी चीजें सफाई के दौरान जब धीरे-धीरे सामने आने लगी, तो सफाई कर्मियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
इस दौरान उन्हें ऐसी कई चीजें मिली, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। सफाई करने में आसानी हो, इसके लिए सबसे पहले नाले के पानी के स्तर को घटाया गया। नाले के अंदर से मछलियों की कई किस्में पाई गईं। इससे पहले इस नाले को 2001 में साफ किया गया था। 16 सालों में इस नाले के अंदर लोगों ने काफी कुछ डाला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website