
सूर्यकुमार यादव की अस्पताल से एक फोटो सामने आई है। इस पोस्ट में सूर्या ने खुद बताया है कि वे एक सर्जरी से गुजरे हैं। ऐसे में उन्हें खेल से कुछ समय दूर रहना होगा।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त ब्रेक पर हैं। सूर्या ने हाल ही में आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था। सूर्या इस वक्त जर्मनी में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी हुई।
सूर्यकुमार यादव की हुई सर्जरी – 34 वर्षीय सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए स्वास्थ्य की जानकारी दी। रोहित शर्मा के बाद बीसीसीआई ने उन्हें T20 टीम की कमान सौंपी है। सर्जरी के कारण उनके बांग्लादेश दौरे पर जाने की संभावना कम है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 12 सप्ताह लगेंगे। सूर्यकुमार यादव अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website