Sunday , March 15 2026 8:39 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सुष्मिता सेन ने खोला राज, शुरुआत में रोहमन शॉल ने छिपाई थी उम्र

सुष्मिता सेन ने खोला राज, शुरुआत में रोहमन शॉल ने छिपाई थी उम्र


Sushmita Sen और उनके Boyfriend Rohman Shawl की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शुरुआत में रोहमन उनसे उम्र छिपाते थे, बाद में उनको एज पता चली।
सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। उनके रिलेशनशिप को कुछ साल हो चुके हैं और वह इस बात को छिपाती नहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता ने बताया कि शुरुआत में रोहमन ने सुष्मिता से अपनी उम्र छिपाई थी।
रोहमन करते थे उल्टा सवाल
सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट और साथ में फोटो शेयर करते रहते हैं। दोनो की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मिता ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वे एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे थे तो रोहमन उनसे अपनी उम्र छिपाते रहते थे। सुष्मिता उनसे उम्र पूछतीं और वह चालाकी से उनसे एज गेस करने को बोलते।