
रोमः युक्रेन की टेनिस खिलाड़ी एलीना स्वितोलीना ने इटैलियन ओपन के फाइनल में आज यहां शीर्ष वरीय सिमोना हालेप को सीधे सेटों में हराकर अपने खिताब का बचाव किया।
टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त गत विजेता स्वितोलीना ने रोमानिया की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-4 से मात दी। पिछले साल भी स्वितोलीना ने हालेप को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस साल स्वितोलीना ने तीसरे खिताब का बचाव किया है। इससे पहले वह बाकू और दुबई में अप ने खिताब का बचाव कर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website