Wednesday , March 4 2026 7:58 PM
Home / Sports / T- 20 सीरीज :वेस्टइंडीज और आॅस्ट्रलिया के लिए टीम इंडिया का ऐलान,धोनी की छुट्टी

T- 20 सीरीज :वेस्टइंडीज और आॅस्ट्रलिया के लिए टीम इंडिया का ऐलान,धोनी की छुट्टी

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी 20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। शुक्रवार देर रात बीसीसीआई ने टी-20 टीम की घोषणा की। विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान होंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुनाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, खलील अहमद।
टेस्ट सीरीज में पार्थिव पटेल को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी की गई। टीम में मुरली विजय की वापसी हुई है। वहीं ऋषभ पंत के साथ टीम में रिजर्व विकेट कीपर के रूप में पार्थिव पटेल को शामिल किया गया है। पृथ्वी को भी बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल एक बार फिर अपनी जगह बचा पाने में कामयाब रहे हैं। रोहित शर्मा को भी टेस्ट टीम में वापसी का भी मौका दिया है।
इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी को भी टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी जिम्मेदारी पांच तेज गेंजबाजों मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है। रविचंद्रन अश्विन रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर भी टीम में जगह पाने में कामयाब हुए हैं।
टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, आर जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।