Friday , March 13 2026 6:47 AM
Home / News / भारत संग रक्षा सौदा कर रहा तालिबान, एयर डिफेंस एक्टिवेट करने का दिल्‍ली ने दिया ऑफर, पाकिस्‍तानी जेट नहीं कर पाएंगे हमला, दावा

भारत संग रक्षा सौदा कर रहा तालिबान, एयर डिफेंस एक्टिवेट करने का दिल्‍ली ने दिया ऑफर, पाकिस्‍तानी जेट नहीं कर पाएंगे हमला, दावा


पाकिस्तान के काबुल में हवाई हमले करने का मकसद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता मुफ्ती आसिम नूर वली महसूद को मारना था। लेकिन हमला नाकाम रहा। अब तालिबान, अफगानिस्तान के एयर डिफेंस को मजबूत करना चाहता है, ताकि पाकिस्तान के हवाई हमलों को रोका जाए। पाकिस्तान पर हमला करने के पीछे तालिबान की बहुत बड़ी चाल है।
अफगान मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने बगराम एयरबेस में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट करने का वादा किया है। अफगान मीडिया ने ये दावा उस वक्त किया है, जब दो बड़ी घटनाएं हो रही हैं। पहली ये कि तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का पहला दिल्ली दौरा हुआ है और दूसरी घटना ये, कि पिछले एक हफ्ते से तालिबान और पाकिस्तान के बीच भारी संघर्ष चल रहा है। पाकिस्तान वायुसेना के काबुल में हवाई हमले के बाद तालिबान ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों पर भीषण हमले किए, जिनमें 58 पाकिस्तान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है।
दूसरी तरफ amu.tv ने तालिबान के हाई लेवल सूत्रों के हवाले से गोपनीय खुलासा करते हुए दावा किया है, कि तालिबान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले इसलिए किए हैं, क्योंकि तालिबान संदेश देना चाहता है कि वो पाकिस्तान के छाए से निकलकर भारत की तरफ शिफ्ट हो रहा है। amu.tv ने इसे तालिबान की स्ट्रैटजी के लिहाज से बहुत बड़ा रणनीतिक मोड़ बताया है।