
काबुल। अफगान तालिबान ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक अमरीकी और एक ऑस्ट्रेलियाई बंधक अपने देश की सरकारों से रिहाई के लिए तालिबान से वार्ता करने की गुहार कर रहे हैं। इन बंधको की पहचान काबुल के अमरीकन विश्वविद्यालय के शिक्षक केविन किंग और उनके ऑस्ट्रेलियाई सहयोगी टिमोथी वीक्स के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक़ इन दोनों को पिछले वर्ष अगस्त में विश्वविद्यालय के परिसर के पास से अगवा कर लिया गया है। सितंबर में, पेंटागन ने कहा था कि अमरीकी सेना ने दोनों बंधकों को बचाने की कोशिश में एक ठिकाने पर छापा मारा था लेकिन वे वहां नहीं मिले थे।
बताया गया है कि यह वीडियो 16 जून का है जिसमेें दोनों बंधक अपने-अपने देश की सरकारों से उनकी रिहाई के बदले तालिबानी कैदियों को तालिबान को सौपने की गुहार कर लगा रहे है।
इस वीडियो को तालिबान के मुख्य प्रवक्ता द्वारा वितरित किया गया और सोशल मीडिया साइटों पर प्रसारित किया गया। हालांकि स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता को सत्यापित नहीं किया जा सका है।
पहले भी इन्ही बंधकों का एक वीडियो जारी किया गया था। लेकिन अब एक ताज़ा वीडियो जारी किया गया है।
यहां दिखाया जा रहा वीडियो पहले का है, जब जनवरी महीने में तालिबान ने इसे जारी किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website