
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने कहा है कि उसके सांसद संवैधानिक सुधार परिषद (रिफॉर्म काउंसिल) के सदस्य के तौर पर शपथ नहीं लेंगे। बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया आउटलेट प्रथम आलो ने BNP के एक सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बीएनपी के इस कदम को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के संविधान बदलने के एजेंडे को बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच मंगलवार सुबह BNP के जीते हुए सांसदों ने सांसद के रूप में अपनी शपथ ले ली है।
शपथ ग्रहण से पहले कॉक्स बाजार-1 चुनाव क्षेत्र से जीतकर आए BNP सांसद सलाहुद्दीन अहम ने कहा, ‘हममें से कोई कॉन्स्टीट्यूशनल रिफॉर्म काउंसिल का सदस्य नहीं चुना गया है। इस बारे में कोई भी कार्रवाई तभी हो सकती है, जब इसे राष्ट्रीय संसद में संवैधानिक रूप से अपना लिया जाएगा।’ उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान की तरफ से लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीएनपी सांसदों से कहा गया है कि वे कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल फॉर्म पर साइन न करें, क्योंकि उन्हें काउंसिल के सदस्य के तौर पर नहीं चुना गया था।
मोहम्मद यूनुस का एजेंडा रुका – बांग्लादेशी अखबार ब्लिट्ज के संपादक सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने एक्स पर लिखा, संसद के नए चुने गए सदस्यों के शपथ ग्रहण से कुछ मिनट पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने घोषणा की है कि वह कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के सदस्यों के तौर पर शपथ नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि यूनुस ने इस रिफॉर्म काउंसिल के जरिए अगली सरकार को नुकसान पहुंचाने और बांग्लादेश के लोकतंत्र को पूरी तरह से बर्बाद करने का रास्ता बनाने की कोशिश की थी।
Home / News / बांग्लादेश में तारिक रहमान ने यूनुस को दिया बड़ा झटका, रिफॉर्म काउंसिल मेंबर की शपथ नहीं लेंगे BNP सांसद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website