Saturday , March 14 2026 7:35 PM
Home / Food / टेस्टी-टेस्टी ब्रेड चाट

टेस्टी-टेस्टी ब्रेड चाट


चाट हर किसी को पसंद होती है। आज हम आपको ब्रेड चाट बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। तो आइए जानें इसकी रेसिपी
सामग्री
– ब्रेड
– बटर
ड्रैसिंग के लिए
उबले आलू
लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला
नमक
प्याज
टमाटर
कच्चा आम
लाल चटनी
हरी चटनी
सेव
विधि
1. एक ब्रेड स्लाइस लें और किनारों को काट लें। अब सर्कल रिंग के साथ ब्रेड को काट लें।
2. नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें। ब्रेड स्लाइस और किनारों को टोस्ट भी करें। फिर इसपर थोड़ा-सा बटर लगाएं और सर्विंग प्लेट पर रखें।
3. अब इसपर उबला आलू,लाल मिर्च, चाट मसाला,नमक, प्याज, टमाटर और आम डालें।
4. फिर इसके ऊपर लाल चटनी, हरी चटनी और सेव डालें। अब टोस्टिड ब्रेड एज्रेस को हरी चटनी में डीप करके सेव में रोल करें।
5. ब्रेड चाट तैयार है। इसे सर्व करें।