
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की तैयारी कर रही है। इस बीच हेड कोच गौतम गंभीर मां कामाख्या से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है। भारत को सीरीज ड्रॉ करवाना है तो इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर जीतना पड़ा। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मां कामाख्या का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित एक प्रमुख शक्तिपीठ है।
इंग्लैंड दौरे से पहले भी पहुंचे थे गंभीर – गौतम गंभीर की कामाख्या मां में काफी आस्था है। भारतीय टीम ने जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड का दौरा किया था। वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज से पहले गौतम गंभीर मां कामाख्या के मंदिर पहुंचे थे। टीम इंडिया ने दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी में हुआ था। तब भी गौतम गंभीर कामाख्या मंदिर गए थे। केकेआर ने आईपीएल के उस सीजन को जीता था।
असम की राजधानी दिसपुर से यर मंदिर करीब 10 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर की एक खास बात यह है कि यहां देवी की कोई मूर्ति या फोटो स्थापित नहीं है। यहां देवी की योनि की पूजा एक प्राकृतिक कुंड के रूप में की जाती है। यह तंत्र विद्या के लिए भी प्रसिद्ध है।
Home / Sports / टीम इंडिया पर मंडरा रहा टेस्ट सीरीज हारने का खतरा, मां कामाख्या से आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website