Wednesday , March 4 2026 8:34 AM
Home / Sports / टीम इंडिया 244 पर सिमटी; चोटिल पंत की जगह साहा को कीपिंग की जिम्मेदारी

टीम इंडिया 244 पर सिमटी; चोटिल पंत की जगह साहा को कीपिंग की जिम्मेदारी


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया 244 रन पर ऑलआउट हो गई। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। इस आधार पर पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 94 रन आगे है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
ऋषभ पंत की जगह दूसरी पारी में ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग कर रहे हैं। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान पंत के हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद उनके हाथ का स्कैन कराया जाएगा। टीम डॉक्टर के साथ अस्पताल जाते वक्त उनके हाथ में पट्टियां लगी थीं।
12 साल बाद भारत के 3 बल्लेबाज एक पारी में रन आउट : पहली पारी में हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन और बुमराह रन आउट हुए। 12 साल एक पारी में 3 भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले 2008-09 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में एक पारी में भारत के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए थे। 2008-09 में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट हुए थे। यह 7वीं बार है जब एक पारी में भारत के 3 या इससे ज्यादा बल्लेबाज रन आउट हुए हैं।
स्टार्क ने सैनी को पवेलियन भेजा : पैट कमिंस ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पहली पारी को समेट दिया। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 37 बॉल पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया को 9वां झटका जसप्रीत बुमराह (0) के रूप में लगा। वे शॉर्ट लेग से मार्नस लाबुशेन के एक शानदार थ्रो पर रन आउट हुए। नवदीप सैनी 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। वहीं, अश्विन 15 बॉल पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। पैट कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया। वे 176 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
3 टेस्ट में चौथी बार कमिंस का शिकार बने पुजारा : कमिंस ने सीरीज की 5 पारियों में चौथी बार पुजारा को आउट किया। वहीं, ऋषभ पंत 67 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने 4, हेजलवुड ने 2 और स्टार्क ने 1 विकेट लिए।