
नई दिल्ली: वैस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल काफी मजाकिया किस्म के खिलाड़ी है अक्सर ही वह खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आते है, लेकिन इस बार कुछ अलग मामला नजर आ रहा है। टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी ने इन्हें अंकल कह डाला।
दरअसल,IPL टीम के साथी खिलाड़ी और जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम इंडिया में शामिल युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गेल को अंकल कहकर संबोधित किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गेल की किताब ‘सिक्स मशीन’ की रिलीज की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें अंकल कहकर टैग किया। बता दें कि चहल और गेल की काफी दोस्ती है और चहल गेल को ड्रेसिंग रूम में मजाक में अंकल ही बुलाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website