
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 6 रनों से जीत हासिल की। 119 रन बनाने के बाद भी रोहित शर्मा की टीम ने मैच को अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए जब भारत ने यह स्कोर बनाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम को जीत मिलेगी। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी इससे छोटा स्कोर डिफेंड नहीं हुआ था। श्रीलंका ने 2014 में 120 रनों का ही टागरेट न्यूजीलैंड के खिलाफ बचाया था।
टूट गया टीम इंडिया का रिकॉर्ड – भारत ने 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ 120 रनों का टारगेट डिफेंड किया था। 24 घंटे के अंदर यह रिकॉर्ड टूट भी गया। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम पूरी कोशिश करने के बाद भी 7 विकेट पर 109 रन ही बना पाई। टीम ने 4 रनों से मैच को अपने नाम किया और टी20 वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड भी बना दिया।
नासाउ स्टेडियम में बैटिंग मुश्किल – भारत और पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क स्थिति नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर हुआ था। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश का भी मुकबाला उसी पिच पर हुआ। 23 रनों पर ही साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने 79 रनों की साझेदारी बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन ने सबसे बड़ी 46 रनों की पारी खेली।
सुपर-8 में पहुंची मार्करम की टीम – साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। एडेन मार्करम की टीम सुपर 8 में जगह बनाने वाली पहली टीम भी है। साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले सभी तीन मैचों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश को हराने से पहले साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका और नीदरलैंड को मात दी थी। अभी उसे एक और मुकाबला नेपाल के खिलाफ 14 जून को सेंट विंसेंट में खेलना है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website