Monday , February 16 2026 10:43 AM
Home / Lifestyle / प्लेन के टॉयलेट में दांतों को नहीं करना चाहिए ब्रश, कारण जानकार पानी भी पीना नहीं करेंगे पसंद

प्लेन के टॉयलेट में दांतों को नहीं करना चाहिए ब्रश, कारण जानकार पानी भी पीना नहीं करेंगे पसंद


हवाई जहाज में ज्यादा यात्रा करने वाले लोगों को लगता है कि वह एयर प्लेन से जुड़े हर सीक्रेट के बारे में जानते हैं। लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट हमेशा उनसे ज्यादा ही जानते हैं। अगर पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट कम यात्रा भी करें तो भी वह अंदर की चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी रखेंगे। ऐसे ही कई रहस्यों के बारे में फ्लाइट अटेंडेंट सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते रहते हैं। ये जानकारियां यात्रियों के लिए काफी मददगार होती हैं। अब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बाथरूम के ‘डर्टी सीक्रेट’ के बारे में खुलासा किया है। उसने बताया है कि आपको शौचालय में अपने दांत क्यों नहीं ब्रश करना चाहिए।
पूर्व केबिन क्रू ने बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री बहुत स्पीड से चलती है। इसी कारण इसमें समय की कमी भी कई बार होती है। इस वजह से कई बार टॉयलेट भी सही से साफ नहीं हो पाते हैं। आम तौर पर उड़ान से पहले टॉयलेट को साफ किया जाता है। उड़ान के दौरान भी हर आधे घंटे पर चेक किया जाता है। लेकिन अगर समय की कमी हो तो टॉयलेट प्राथमिकता सूची से बाहर हो जाता है। एयर होस्टेस ने कहा, ‘सीवेज टैंक का आकार विमान के आधार पर होते हैं। विमान उतरने के दौरान टैंक को खाली करना होता है, लेकिन 2022 उड़ान के लिए सबसे व्यस्त साल रहा है, जिसमें देखा गया है कि कई बार यह हफ्ते भर तक खाली नहीं होते हैं।’
​प्लेन टॉयलेट में लगा कर जाएं मास्क – एयर होस्टेस ने कहा कि प्लेन के टॉयलेट में जाने के दौरान मास्क जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि प्लेन के टॉयलेट में वेंटिलेशन ढंग से नहीं होता, ऐसे में यहां हवा साफ नहीं रहती। इसका मतलब है कि हर बार जब आप टॉयलेट में जाते हैं तो आप कई अन्य लोगों की हवा में सांस ले रहे होते हैं। अगर लंबी दूरी का विमान हो तो तय है कि सांस में मल की गंदगी जा रही हो।
​ब्रश नहीं करना चाहिए – एयरहोस्टेस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कभी भी हवाई जहाज के अंदर आपको ब्रश नहीं करना चाहिए। इसके पीछे का कारण प्लेन में पानी से जुड़ा हुआ है। एयरहोस्टेस के मुताबिक प्लेन में मिलने वाला सारा पानी एक ही तरह के वाटर टैंक से आता है। ये पानी फिल्टर नहीं किया जाता है। प्लेन का टैंक भी ज्यादा साफ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर आपको ब्रश करना ही है तो आपको अपने साथ पानी की बोतल ले जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्लेन में कॉफी के लिए भी यही पानी इस्तेमाल होता है।
​प्लेन से निकलने के बाद तुरंत नहाना चाहिए – एयर होस्टेस ने बताया कि हवाई जहाज की यात्रा के बाद आपको तुरंत नहाना चाहिए और अपने कपड़ों को धोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आप लोगों के बीच से आ रहे होते हैं। आपके बालों, कपड़ों और शरीर के अन्य अंग पर कीटाणु लगे हो सकते हैं।