Thursday , August 7 2025 2:21 PM
Home / Sports / सचिन, रोहित से आगे निकले मार्टिन गुप्टिल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सचिन, रोहित से आगे निकले मार्टिन गुप्टिल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 


न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया जिसे दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। दरअसल, गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय वन-डे में तीसरी बार 180 या उससे ज्यादा की पारी खेली। उन्होंने यह रिकॉर्ड रिचड्र्‍स, तेंडुलकर और रोहित को पीछे छोड़कर कामय किया।

एक महीने बाद मैदान पर वापसी करने उतरे मार्टिन गुप्टिल ने काफी धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 138 गेंदों में 15 चौके और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 180 रन बनाए और टीम को 7 विकेट की जबरदस्त जीत दिला दी। रिचड्र्‍स, तेंडुलकर और रोहित के नाम दो बार वनडे में 180 या ज्यादा की पारी खेलने का कीर्तिमान दर्ज है। गुप्टिल के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज वनडे में 150 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया है।

अगर 180 या उससे ऊपर के स्कोर की बात करें तो अभी तक कुल मिलकर एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 21 बार ये रिकॉर्ड बना है। रोहित शर्मा ने दो बार इसमें दोहरा शतक लगाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 कोलकाता एकदिवसीय में रिकॉर्ड 264 और 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में 209 रनों की पारी खेली थी। वहीं सचिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इतिहास का पहला दोहरा शतक बनाने के अलावा 1999 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध हैदराबाद में 186 रनों की पारी खेली थी। सर विवियन रिचड्र्स ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 189 रन बनाये थे और उसके अलावा 1987 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कराची में 181 रनों की पारी खेली थी।