
लास एंजीलिस: टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एक इटंरव्यू की जरिए अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया। इस दौरान सोशल साइट पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने हॉट ड्रैस पहनी हुई है। इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है।
सेरेना ने रखा ऑस्ट्रेलियाई ओपन से वापसी का लक्ष्य
इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से उन्हें ‘नई ऊर्जा’ मिली है और वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगी। एक दैनिक समाचार में दिए साक्षात्कार में 36 वर्षीय सेरेना ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलने का लक्ष्य रखा है। सेरेना अगले महीने मां बन सकती है।
बच्चें को जन्म देने के बाद भी काफी चुनौतीपूर्ण होगा: सेरेना
उन्होनें कहा कि मुझे पता हैं मैं खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें कर रही हूं, लेकिन मैं वहां खेलना चाहती हूं। बच्चें को जन्म देने के बाद मेरे पास 3 महीने का समय होगा। हालांकि यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इस साल गर्भावस्था के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सेरेना अपना खिताब बचाने के साथ साथ दिग्गज खिलाड़ी मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रांड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि जाहिर हैं अगर मुझे उनकी बराबरी करने का मौका मिलता है तो मैं पीछे नहीं हटने वाली। उन्होंने कहा कि मैदान से हटने के बाद भी वह टेनिस मैचों खास कर बहन वीनस विलियम्स के मैचों को देखती थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website