Thursday , March 12 2026 3:01 AM
Home / Uncategorized / पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में थाने पर आतंकी हमला, 23 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में थाने पर आतंकी हमला, 23 पुलिसकर्मियों की मौत


पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया।
‘एआरवाई न्यूज’ चैनल के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।