
बैंकाकः थाईलैंड में 2016 में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद उनके बेटे किंग महा वजीरलांगकॉर्न को शाही परिवार की 2 लाख करोड़ रुपाए की संपत्ति का मालिकाना हक मिल गया है। राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की मौत के बाद उनकी संपत्तियां सैन्य सरकार के कब्जे में पहुंच गई थीं। हालांकि उसी साल दिसंबर में वजीरलांगकॉर्न का नया राजा बनना तय हो गया था, पर संपत्ति हस्तांरण नहीं हुआ था।
शनिवार को वजीरलांगकॉर्न के नाम संपत्ति के हस्तांतरण के कागजात पर दस्तखत हुए। शाही संपत्ति में अरबों रुपए का शाही महल, कई बड़ी कंपनियों के शेयर, सियाम कमर्शियल बैंक, सियाम सीमेंट ग्रुप शामिल हैं। अब 65 साल के राजा वजीरलांगकॉर्न को टैक्स चुकाने होंगे। सरकार से उन्हें वे सभी सहूलियतें मिलेंगी, जो देश के अन्य लोगों को मिलती हैं। थाईलैंड के राजा दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। फोर्ब्स की साल 2011 में सूची में उनकी संपत्ति 2 से 4 लाख करोड़ रुपए के बीच आंकी गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website