Friday , March 13 2026 2:47 PM
Home / News / थाईलैंड ने कंबोडिया पर फिर किया भीषण हवाई हमला, ट्रंप का करवाया युद्धविराम समझौता टूटा, एशिया में फिर छिड़ी जंग!

थाईलैंड ने कंबोडिया पर फिर किया भीषण हवाई हमला, ट्रंप का करवाया युद्धविराम समझौता टूटा, एशिया में फिर छिड़ी जंग!


कंबोडिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहला हमला थाई सेना ने सुबह 5 बजे किया और कई दिनों से सीमा पर उकसावे के कदम थाईलैंड की ओर से उठाए जा रहे थे। इससे पहले जुलाई महीने में थाईलैंड और कंबोडिया में पांच दिनों तक खतरनाक संघर्ष चला था, जिसमें दर्जनों सैनिकों के साथ कई लोग मारे गये थे।
जुलाई महीने के युद्ध के बाद एक बार फिर से थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध के मैदान में आ गए हैं। थाईलैंड ने सोमवार को कंबोडिया की कई मिलिट्री जगहों पर एयरस्ट्राइक की है, जिससे बॉर्डर पर लड़ाई के हालात बन गये हैं। इस लड़ाई का मतलब ये हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप ने बैंकॉक और थाईलैंड के बीच जो युद्धविराम समझौता करवाने का दावा किया था, वो टूट गया है।
थाईलैंड की सेना ने कहा है कि ये हमले कंबोडिया की आर्टिलरी और मोर्टार फायर के जवाब में किए गए हैं, जिसमें सुबह एक थाई सैनिक मारा गया था और दो अन्य घायल हो गए थे। मेजर जनरल विन्थाई सुवारी ने कहा कि ऑपरेशन में चोंग एन मा पास के पास “हथियारों को सपोर्ट करने वाली जगहों” को टारगेट किया गया और कंबोडियाई यूनिट्स पर थाई इलाके पर बार-बार गोलाबारी करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ, कंबोडिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहला हमला थाई सेना ने सुबह 5 बजे किया और कई दिनों से सीमा पर उकसावे के कदम थाईलैंड की ओर से उठाए जा रहे थे।