
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से एक-दूसरे के करीब आए राकेश बापट और शमिता शेट्टी एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। अब शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस खबर को कन्फर्म किया है। हालांकि, इसी पोस्ट में शमिता शेट्टी ने अपने फैन्स से एक रिक्वेस्ट भी किया है।
ब्रेकअप पर कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं दिया था : बिग बॉस ओटीटी के घर से लेकर बाहर निकलने के बाद भी शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। धीरे-धीरे दोनों की बॉन्डिंग पब्लिकली भी खूब नजर आने लगी थी। राकेश शमिता के घर उनके फैमिली फंक्शंस का भी हिस्सा कई बार बने। फैन्स को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आने लगी और सोशल मीडिया पर वे उनके लिए #ShaRa का इस्तेमाल करने लगे। लेकिन फिर अचानक एक दिन उनके अलग होने की खबर सामने आई। हालांकि, दोनों के अलग होने की खबर पर उन्होंने कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं दिया था।
शमिता ने इंस्टा पोस्ट पर लिखी ये बातें : शमिता ने अब जाकर एक नोट शेयर कर अपने रिश्ते के ब्रेकअप की खबर फैन्स को दी है। शमिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘मुझे लगता है इसे क्लियर करना जरूरी है, राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं और ऐसा पिछले कुछ समय से है।’
फैन्स से वही प्यार बरसाने की अपील : इस पोस्ट में शमिता ने अपने म्यूजिक वीडियो की बात करते हुए फैन्स से एक रिक्वेस्ट भी किया है। शमिता ने लिखा है, ‘वह म्यूजिक वीडियो हमारे उन सभी प्यारे फैन्स के लिए है जिन्होंने हमें इतना सारा प्यार और सपोर्ट दिया।’ शमिता ने फैन्स से दोनों पर अलग-अलग उसी तरह प्यार बरसाने को कहा है जैसा उन्हें साथ में मिलता था। उन्होंने लिखा है- यहां पॉजिटिविटी और नया आसमान है। आप सभी का प्यार और आभार।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website