Wednesday , March 4 2026 8:32 AM
Home / Sports / द.अफ्रीका टीम आयरलैंड का करेगी ऐतिहासिक दौरा, बोर्ड ने कही यह बात

द.अफ्रीका टीम आयरलैंड का करेगी ऐतिहासिक दौरा, बोर्ड ने कही यह बात


दक्षिण अफ्रीका की टीम जुलाई में सीमित ओवरों के पहले पूर्ण दौरे पर आयरलैंड जायेगी। देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये मैच 11 से 25 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। इनमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे। मैच मालाहाइड और स्टोरमोंट में खेले जाएंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा कि पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच से अधिक के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले जून 2007 के दौरे पर उसने बेलफास्ट में एक वनडे खेला था। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आयरलैंड को पांच वनडे में हराया है । आखिरी बार दोनों का सामना 2016 में आयरलैंड के एक मैच के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था। दोनों टीमों ने आपस में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।