
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा शार्ट गेंदों को बेहद आसानी से खेलने की क्षमता रखते हैं। हेजलवुड ने स्टार स्पोट्र्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘उनमें (रोहित) बहुत सारे गुण हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत आसानी से खेलते हैं, विशेष रूप से बैक ऑफ लेंग्थ गेंद को, शार्ट गेंद पर भी वह आसानी से बड़े शॉट लगा लेते हैं।’
जोश ने कहा, ‘यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें वह बेहतर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह गेंद को जोर से मारना नहीं चाहते, उनके खेलने का अंदाज पूरी तरह क्लासिक और दर्शनीय है। उनका रिकार्ड, विशेष रूप से सीमित ओवर क्रिकेट में असाधारण है।’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा कि रोहित जैसे खिलाड़ी मिशेल स्टार्क और पैट कमिन्स जैसे अच्छे गेंदबाजों को भी परेशान कर देते हैं और महसूस कराते हैं कि उनकी गेंदबाजी बहुत साधारण है।
Home / Sports / इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने माना, हिटमैन गेंद को जोर से हिट किए बिना ही लगा देते हैं बड़े शॉट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website