Sunday , April 5 2026 3:26 AM
Home / Entertainment / Bollywood / नीली आंखों वाली जर्मन सिंगर ने ‘राम आएंगे’ गाकर मचाया तहलका, खिंचे-खिंचे से सुर लेकिन रूह को छू जाएगी आवाज

नीली आंखों वाली जर्मन सिंगर ने ‘राम आएंगे’ गाकर मचाया तहलका, खिंचे-खिंचे से सुर लेकिन रूह को छू जाएगी आवाज

अयोध्या के राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले, न जाने कितनी हस्तियों ने भगवान राम पर गाने बनाए हैं। हर किसी के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इस बीच, सबसे ज्यादा किसी आवाज ने खींचा है तो वो है जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने। सिंगर ने ‘राम आएंगे’ गाने को गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में नीली आंखों वाली सिंगर स्पिटमैन को खूबसूरती से भक्ति गीत गाते हुए दिखाया गया है।
एएनआई ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘डुइसबर्ग, जर्मनी | जर्मन सिंगर Cassandra Mae Spittmann ने भक्ति गीत ‘राम आएंगे’ गाया है। राम भजन का उनका गायन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।’ इसके साथ सिंगर ने खुद भी गाना गाकर पोस्ट शेयर किया है।
जर्मन सिंगर ने गाया ‘राम आएंगे’ – दरअसल, एक आदमी ने स्पिटमैन से अनुरोध किया है कि क्या वह ‘राम आएंगे’ गा सकती हैं, जिस पर वह खुशी से हां कहती हैं। फिर, वह अपनी सुंदर आवाज में भक्ति गीत गाना शुरू कर देती हैं। उनकी सुरीली आवाज़ आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस पोस्ट को 18 जनवरी को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इस पर करीब दो लाख व्यूज आ चुके हैं। पोस्ट को लगभग 10,000 लाइक भी मिले हैं और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।