
पेशावरः पाकिस्तान में एक लड़के ने गर्लफ्रेंड के घरवालों को शादी के लिए इस अंदाज में मनाया कि उसका वीडियो वायरल हो गया। दरअसल यह वीडियो पाकिस्तान का एक एड है जिसमें गर्लफ्रेंड के घरवालों को लड़का एेसे अनोखे तरीके से मनाता है कि वो उसके कायल हो जाते हैं । इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें लड़का लड़की के परिवार को खुश करने के लिए बिरयानी बनाता है जिसको खाकर गर्लफ्रेंड के घरवाले इतने खुश हो जाते हैं कि उसको गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार होने वाले दामाद से मिलने के लिए तैयारी कर रहा होता है। दुल्हन के भाई कहते हैं अगर लड़का उन्हें पसंद आया तभी शादी पक्की होगी। शादी के लिए उसे हमें मनाना होगा। लड़की के 7 भाईयों में से किसी को भी लड़का खुश नहीं कर पाता। इसके बाद लड़का पाक कला का प्रदर्शन करते उनको शानदार बिरयानी बनाकर खिलाता है जिससे सभी खुश हो जाते हैं और परिवार का हिस्सा मान लेते हैं। इस वीडियो को 36 हजार शेयर्स और अढ़ाई लाख से ज्यादा रिएक्शंस मिल चुके हैं।
Home / Off- Beat / लड़के ने इस अंदाज में मनाया गर्लफ्रेंड का परिवार, 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website