
एक लड़का एक लड़की से बीते कई दिनों बातें कर रहा था। लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया बंदा अपने देश से दूर विदेश में 1500 किलोमीटर का सफर करके गया। फिर लड़की उससे मिलने ही नहीं आई। ऐसा एक बार नहीं बल्कि बंदे के साथ दो बार हुआ। उसने दिल टूटने की इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
प्यार में लोग कई-कई वर्षों तक इंतजार करते हैं, यहां तक कि कई लोग तो एक देश से दूसरे देश तक का सफर भी तय करते हैं। पर यह सब तक होता है जब दो लोग काफी टाइम से प्यार में हों। ऐसा तब नहीं होता कि कोई पहली डेट पर मिलने ही 1500 किलोमीटर का सफर तय कर जाए। पर एक युवक ने ऐसा कर दिखाया। बंदा पहली डेट पर लड़की से मिलने विदेश चला गया। वो भी 1500 किलोमीटर दूर। लेकिन वहां युवक जाने के बाद उसके साथ जो कुछ हुआ, उसने उसका दिल ही तोड़ दिया।
ऐसा क्या हुआ उसके साथ : ‘द मिरर’ के मुताबिक, इस शख्स का नाम डेविड स्टीवेन्सन है और वो 32 साल के हैं। उन्होंने अपने ‘दिल टूटने’ की कहानी को लोगों के साथ शेयर किया है। पहली डेट से उन्हें बहुत सी उम्मीदें थीं। पर जैसा चाहा था, वैसा कुछ नहीं हुआ। हाथ लगी बस निराशा। उन्होंने बताया कि उस लड़की से वो खूब बातें किया करते थे। लड़की ने मिलने का प्लान किया और वो फिर वो उससे मिलने के लिए चले गए।
दो बार हुआ उनके साथ ऐसा : डेविड स्पेन से उस लड़की से मिलने ब्रिटेन पहुंच गए। लड़की ने अचानक से जवाब देना ही बंद कर दिया। वो बड़े हैरान हुए। उन्हें झटका लगा। वो एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए। इसी दौरान एक अन्य लड़की से उनकी मुलाकात का प्लान बना। फोन पर दोनों की बात होती थी। स्पेन आने के एक हफ्ते बाद डेविड ने फिर से ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी। फिर वो ब्रिस्टल एयरपोर्ट पहुंच गए।
फिर उनके साथ वही हुआ : इस बार फिर से डेविड के साथ वही हुआ। वो लड़की भी उनसे मिलने एयरपोर्ट नहीं पहुंची। एक महीने में डेविड को दो बार झटका लगा। TikTok पर इस घटना का वीडियो उन्होंने शेयर किया है और दुनिया को इसके बारे में बताया। डेविड ने बताया कि वो इतने किलोमीटर दूर से सफर करके आए और दोनों बार उन्हें धोखा ही मिला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website