Wednesday , March 4 2026 7:25 PM
Home / Off- Beat / ये दुल्हन अपनी अनाेखी जिद से साेशल मीडिया पर छाई

ये दुल्हन अपनी अनाेखी जिद से साेशल मीडिया पर छाई


शादी के दिन हर दुल्हन खूबसूरत दिखना चाहती है, ताकि सबकी निगाहें उस पर ही टिक जाए। लेकिन एक दुल्हन एेसी भी है जाे अपनी अनाेखी जिद की वजह से साेशल मीडिया पर छाई हुई है। इस दुल्हन ने सजने धजने को ढकोसला मानते हुए अनोखे तरीके से शादी की। हालांकि इस दाैरान उसे सभी का विराेध भी सहना पड़ा, परंतु फिर भी वह अपनी बात पर अड़ी रही।
बांग्लादेश की अरोगोओ अध्यक्ष तसनीम जरा और यूएन यूथ एडवाइजरी पैनल के पूर्व अध्यक्ष के विवाह का किस्सा आजकल काफी चर्चा में है। इस जोड़े ने 15 दिसंबर, 2016 को ढाका में शादी की थी, जिसमें दुल्हन तसनीम बिना मेकअप या आभूषण के उसकी दादी की कपास साड़ी पहनकर शामिल हुई। ये मामला उस समय सुर्खियों में आया जब 9 अगस्त को उनकी शादी की फोटो फेसबुक पर पोस्ट हुई। इस पोस्ट में, तसनीम ने लिखा, वह उस परंपरा के खिलाफ है जो महिलाओं को उनके खुद के बारे में फैसला लेने से राेकती है। यह एक समस्या है कि दूसरे तय करें कि शादी के दिन दुल्हन क्या पहने, जबकि यह फैसला लड़की का हाेना चाहिए।