Saturday , March 14 2026 12:19 AM
Home / News / ब्रिटिश प्रधानमंत्री छह नवंबर से भारत की यात्रा करेंगी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री छह नवंबर से भारत की यात्रा करेंगी

5
लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने आज कहा कि यूरोप के बाहर अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत वह अगले महीने भारत जायेंगी और इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगी एवं ब्रेक्जिट के बाद भारत-ब्रिटेन सामरिक भागीदारी से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगी।

मोदी के निमंत्रण पर टेरीजा 60 छह से आठ नवंबर तक भारत की यात्रा करेंगी। उनके साथ ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स और एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत जायेगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत है और हमारे राष्ट्र में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।’’ टेरीजा ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत के जरिये मैं दोनों देशों के लाभ, नौकरी और धन के सृजन और रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग स्थापित करने के लक्ष्य के साथ हमारे रिश्ते का निर्माण करना चाहती हूं।’’भारत में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगी और उनकी यात्रा के दौरान कई व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है। टेरीजा भारत में मोदी के साथ भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *