Wednesday , November 19 2025 9:51 AM
Home / News / प्रिंस हैरी की पत्नी की मुश्किलें बढ़ाने जा रहा ब्रिटिश शाही परिवार, लॉ फर्म करेगी मेगन पर लगे आरोपों की जांच

प्रिंस हैरी की पत्नी की मुश्किलें बढ़ाने जा रहा ब्रिटिश शाही परिवार, लॉ फर्म करेगी मेगन पर लगे आरोपों की जांच

ब्रिटेन का शाही परिवार प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश राजघराने का शाही महल बकिंघम पैलेस मेगन पर लगे पैलेस के कर्मचारियों को परेशान करने के आरोपों की जांच बाहरी जांचकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रहा है। ऐसे आरोप लगाए गए हैं कि मेगन ने पैलेस में रहते हुए यहां काम करने वाले कर्मचारियों को धमकाया था।
जांच से बढ़ेगी मेगन की मुश्किलें : इस महीने की शुरूआत में पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि मामले की जांच कराई जाएगी। दरअसल, ब्रिटिश मीडिया द टाइम्स ने एक कर्मचारी की लीक ईमेल प्रकाशित की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन ने दो निजी सहायकों को महल छोड़ने के लिए मजबूर कर किया और तीसरे कर्मचारी के भरोसे को कमजोर किया ।
बकिंघम पैलेस ने की पुष्टि : अब द संडे टाइम्स की खबर के अनुसार, यह फैसला किया गया है कि निष्पक्ष छानबीन के लिए आंतरिक जांच के बजाय इस मामले को एक लॉ फर्म (तीसरे पक्ष) को सौंपा जाएगा। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि मेगन के पूर्व कर्मचारी के आरोपों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ,लेकिन इसपर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं कर सकते।
2018 में महल के कर्मचारी ने की थी मेगन की शिकायत : इस रिपोर्ट में शाही महल के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि असल में बुरी घटनाएं अभी सामने नहीं आई हैं। कुछ खौफनाक कहानी सामने आने वाली है। मेगन के खिलाफ शिकायत अक्टूबर 2018 की है ,जब उनके एक कर्मचारी ने एक वरिष्ठ दरबारी को एक ईमेल भेजा था। यह ईमेल मानव संसाधन (एचआर) विभाग को पास भेज दिया गया था लेकिन शिकायत पर आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।
थाईलैंड के राजा ने महा वजीरालोंगकोर्न अपने रंगीन जिंदगी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। जब उनका देश ही नहीं पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से परेशान थी, तब वजीरालोंगकोर्न अपनी हरम के साथ जर्मनी के छुट्टियां मना रहे थे। थाइलैंड में राजा की आलोचना करने पर 15 साल जेल की सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी लोकतंत्र समर्थक लोग राजा राम के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। देश में वर्ष 1932 से ही संवैधानिक राजतंत्र लागू है। साल 2019 में राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ने 35 साल की सिननेत वोंगवाजीरापाकडी के साथ शादी की थी। सिननेत वोंगवाजीरापाकडी पहले नर्स थी जो बाद में थाई आर्मी में हेलिकॉप्टर की पायलट बन गई। पायलट की नौकरी के तीन महीने के अंदर ही राजा ने सिननेत के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और अनबन के बाद राजा ने उन्हें कैद करने का आदेश दे दिया। राजा वाजिरालोंगकोर्न की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं, जिससे उनके 7 बच्चे हैं। उनका तीनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के राजा के पास 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। जिसे वह अपनी विदेश यात्रा के दौरान जमकर लुटाते हैं।
ब्रुनेई के राजकुमार जेफ्री बोल्किया के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। कहा जाता है कि उनकी हरम में कई देशों की सुंदर लड़कियां भी शामिल हैं। कुछ साल पहले अमेरिका की एक मॉडल ने राजकुमार जेफ्री बोल्किया के ऊपर सेक्स स्लेव बनाकर रखने का केस भी दर्ज करवाया था। राजकुमार के ऊपर उनके ही भाई ने ब्रुनेई इनवेस्टमेंट एजेंसी से 15 बिलियन डॉलर के गबन का आरोप लगाया था। जिसे लेकर दोनों भाइयों ने लंबे समय तक ब्रिटिश कोर्ट में मुकदमा भी लड़ा था। अंत में राजकुमार जेफ्री ने अपने भाई के साथ समझौता किया था कि वे 600 प्रॉपर्टी, 2000 से ज्यादा कार, 100 से ज्यादा बेशकीमती पेंटिंग्स और 9 एयरक्राफ्ट को वापस लौटा देंगे।
साल 2010 तक स्वीडन के शाही परिवार ने बिना किसी आरोपों के देश के ऊपर अपनी सत्ता बखूबी से चलाई। राजा के आशीर्वाद से स्वीडन के राजनेता बरसों से लोकतांत्रित सत्ता को आज भी चला रहे हैं। लेकिन, द रिलक्टेंट मोनार्क (The Reluctant Monarch) नाम के एक उपन्यास में वर्तमान राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताव को काफी रंगीले स्वभाव का दिखाया गया। इस किताब में आरोप लगाया गया कि वे सेक्स पार्टियों में हिस्सा लेते थे और कई बार उन्हें स्ट्रिप क्लब में भी देखा गया था। इस किताब को लेकर स्वीडन में जबरदस्त हंगामा भी हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया था कि शाही परिवार के ऊपर गलत आरोप लगाने के लिए इस किताब को एक सोची समझी साजिश के तहत लिखा गया है।
सऊदी अरब के प्रिंस सलमान तो शुरू से ही विवादों में घिरे रहते हैं। न केवल भ्रष्टाचार बल्कि उनके ऊपर जमाल खशोगी नाम के वॉशिंगटन पोस्ट के एक पत्रकार के हत्या का भी आरोप है। तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में 2 अक्टूबर 2018 जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी और मामले में वली अहद शहजादा मोहम्मद बिन सलमान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। सलमान पर ऐसा भी आरोप है कि उन्होंने मालदीव में अपने खास दोस्तों के साथ एक बड़ी पार्टी की थी, जिसमें विदेशों से आई कई मॉडल भी शामिल थीं।
मेगन के धमाकेदार इंटरव्यू से चर्चा में है ब्रिटिश शाही परिवार : उल्लेखनीय है कि मेगन ने पिछले हफ्ते दिए गए एक इंटरव्यू में कई हैरान कर देने वाले दावे किये हैं, जो उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता नहीं मिलने के बारे में भी हैं। उन्होंने अपने बेटे आर्ची की त्वचा के रंग के बारे में भी शाही परिवार के अनाम सदस्य की टिप्पणी को लेकर चिंता प्रकट की थी। यह इंटरव्यू उन्होंने मशहूर टीवी प्रजेंटर ओपरा विनफ्रे को दिया था।