
लॉस एंजेलिस। फिल्म लॉयन के स्टार सनी पवार इन दिनों विदेशी मीडिया के पसंदीदा स्टार बने हुए हैं। हॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। इस अवॉर्ड सेशन में यह बात देखने को मिली है। 8 साल के इस लड़के को रेड कारपेट पर खासी तवज्जो मिल रही है।
हालांकि सनी को अंग्रेजी भाषा का संतुलित ज्ञान है। बावजूद इसके अपनी स्माइल और आत्मविश्वास के बूते इस बच्चे ने सभी का दिल जीता है।
रविवार रात जब ऑस्कर 2017 का आयोजन हुआ। एक तरफ सभी सितारे अपने अवॉर्ड्स लेने जा रहे थे तो दूसरी तरफ वहीं सितारे इस बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवा रहे थे। एंड्रूय गरफिल्ड, सेम्युअल एल.जैक्सन, निकोल शेरजिंगर जैसे सितारे इस बच्चे के साथ दिखे।
मगर सबसे मजेदार बात थी सनी का इंटरव्यू जो उन्होंने रेड कारपेट पर रेयान सीक्रिस्ट को दिया। यहां सनी ने हिंदी और अंग्रेजी में बात की। सनी ने बताया कि किस तरह उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान संगीत का मजा लिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website