
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले महीने से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। इसे लेकर एक ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाना था, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि इसे करने का फैसला किया गया है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पूरा चौपट गया। दरअस पीसीबी चाहती थी कि वह लाहौर में 16 फरवरी को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कराए, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। इस ओपनिंग सेरेमनी में सभी टीमों के कप्तान को भी आना था।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी और पीसीबी ने मिलकर ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अब नहीं होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने को लेकर बवाल मचा हुआ था वह भी अब खत्म हो गया है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा पाकिस्तान जाएंगे या फिर नहीं।
तैयार नहीं हुआ है स्टेडियम और पिच – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुसीबतें कम नहीं हुई है। टूर्नामेंट के शुरू होने में मुश्किल से तीन हप्तों का समय रह गया है, लेकिन मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में स्टेडियम अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। इसके अलावा पिच को भी तैयार नहीं किया गया है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि अगर स्टेडियम और पिच समय से तैयार नहीं हो पाते हैं तो हो सकता है कि पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जाए।
हालांकि, पीसीबी इस तरह की मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर रही है और उसका कहना है कि टूर्नामेंट अपने तय समय से ही शुरू होगा। इसके साथ ही स्टेडियम की मरम्मत के जो काम चल रहे हैं जल्द ही उसे पूरा कर जाएगा, लेकिन पीसीबी के इन दावों में कितना दम है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बहरहाल भारतीय टीम अपने सभी लीग मैच दुबई में खेलेगी। इसके अलावा टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो ये मैच भी दुबई में ही होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website