
अधिकतर लोग खुद को फिट रखने के लिए योग करते हैं। लोग कई तरीकों से योग करते हैं। आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो बहुत ही अलग तरीके से योग करती है। जी हां, चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है।
यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक के योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, चैरिटी अपने बच्चों के साथ योगा करती हैं। यहीं नहीं, योग करते समय वह अपने बच्चों को इस तरह से बैलेंस करती है जिसे शायद ही कोई कर सकें। चैरिटी कभी अपने हाथ पर बच्चों को खड़ा करती है तो कभी अपने पैरों पर। योग करते समय वह अलग अंदाज में अपने बच्चों को किस भी करती हैं। इसी अनोखे स्टाइल के कारण इंस्टाग्राम पर चैरिटी की दिनों दिन फैन फॉलोविंग बढ़ रही है।
चैरिटी का कहना है कि वो इस तरह के योग आसन करके खुद को फिट रखती है। वह अपने बच्चों को भी योग करना सिखाती है ताकि वो फिट रहें। लोग भी चैरिटी को बहुत पसंद करते हैं और उसे योग करते देख उत्साहित होते हैं। उनके पति को भी चैरिटी का योग करना काफी पसंद है। वह फैमिली योग प्रोग्राम में शामिल होते है। सोशल साइट्स पर चैरिटी की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website