Thursday , December 25 2025 6:43 PM
Home / Lifestyle / डॉक्टर ने गेहूं को बताया सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, फिर बता डाले इसके आटे के नुकसान, पता करें उपाय क्या है?

डॉक्टर ने गेहूं को बताया सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, फिर बता डाले इसके आटे के नुकसान, पता करें उपाय क्या है?


उत्तर भारत में शायद ही कोई होगा जो गेहूं की रोटी ना खाता हो। यह सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले अनाज में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके शरीर के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके नुकसान के बारे में खुद आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया है।
भारत में रोटी खाने का चलन है, खासकर उत्तर भारत में रोटी के बिना खाना पूरा नहीं होता। आजकल गेहूं के आटे की रोटी ज्यादा खाई जाती है। बाजार में मिलने वाले गेहूं के आटे के पैकेट का इस्तेमाल भी ज्यादा हो गया है। क्योंकि इसकी रोटी ज्यादा सफेद और मुलायम बनती है। इसलिए बहुत सारे लोगों ने चक्की पर आटा पिसवाना बंद कर दिया है।
मगर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी की बात सुनकर आप चौंक सकते हैं। उन्होंने गेहूं को आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। उनका कहना है कि आपकी सेहत के लिए अगर सबसे बुरी कोई एक चीज है, जिसे आप बुरा नहीं समझते, वो गेहूं है। इसके पीछे पुराने जमाने में मिलने वाले गेहूं और आज के वक्त में मिलने वाले गेहूं का बड़ा फर्क है।
पुराने जमाने का गेहूं – डॉक्टर का कहना है कि पुराने जमाने में जो गेहूं मिलता था, वो देसी होता था। उसके अंदर फाइबर, प्रोटीन और मिनरल की मात्रा बढ़िया होती थी। साथ ही यह पेट को साफ रखने में मदद करता था। आपको बता दें कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कमजोरी आ सकती है।
आज का गेहूं कैसा है? – डॉक्टर ने आगे बताया कि आज खाना जाने वाला गेहूं हाइब्रिड और रिफाइंड व्हीट है। इसके आटे से फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम सब निकलकर खत्म हो जाता है। यह गेहूं आपको केवल एक चीज देता है और वो ब्लड शुगर है।
क्या क्या दिक्कतें करता है आज का गेहूं – इसमें ग्लूटेन ज्यादा होने की वजह से निम्नलिखित समस्या बढ़ सकती हैं-
ब्लोटिंग
एसिडिटी
अपच की समस्या​
क्या है उपाय? – डॉक्टर ने कहा कि अगर आपको हेल्दी और फिट रहना है तो सबसे पहले गेहूं खाना छोड़ो। इसकी जगह मिलेट्स का आटा खाना शुरू कर दीजिए। आपको अपनी बॉडी में और अपनी हेल्थ में एक अलग ही लेवल का ट्रांसफोर्मेशन देखने को मिलेगा।
कौन से मिलेट्स का आटा खाएं? – अगर आपको बेहतर एनर्जी चाहिए और पाचन को सुधारना है तो गेहूं के आटे की जगह ज्वार, बाजरा, रागी का आटा खाना शुरू करें। इनकी रोटी पेट के लिए ज्यादा हल्की और ज्यादा पौष्टिक होती है।