Monday , April 6 2026 1:02 AM
Home / Sports / इंगलैंड टीम का 2012 में सूपड़ा साफ करने वाले इस पाक स्पिनर ने लिया संन्यास

इंगलैंड टीम का 2012 में सूपड़ा साफ करने वाले इस पाक स्पिनर ने लिया संन्यास


2012 में पाकिस्तान की टीम ने इंगलैंड को 3-0 से हरा दिया था। इंगलैंड का सूपड़ा साफ करने का श्रेय तब पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान को मिला था। उस श्रृंखला में रहमान ने 19 और सईद अजमल ने 24 विकेट लिए थे। रहमान ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रहमान का कहना है कि उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया जिससे वह काफी निराश थे। 38 साल के रहमान बोले- मैं भारी मन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। यह मुश्किल फैसला था। रहमान ने 22 टैस्ट मैच खेलकर 99 विकेट हासिल किए। उन्होंने 31 वनडे में 30 तो 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 8 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी टैस्ट 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।