
अभिनेता गोविंदा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में माहौल सही नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘रंगीला राजा’ को लेकर केंद्रीय फिल्म बोर्ड प्रमाणन (सीबीएफसी) के विरोध से निराश हैं। सेंसर बोर्ड ने ‘रंगीला राजा’ में 20 कट लगाने के सुझाव दिए।
सीबीएफसी के फैसले का विरोध करते हुए फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने इस महीने की शुरुआत में याचिका दायर की थी और कहा था कि सुझाव अन्यायपूर्ण और अनिश्चित हैं क्योंकि वह दृढ़ता से मानते हैं कि फिल्म किसी भी तरह से अश्लील नहीं है।
फिल्म रिलीज के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा, ‘‘हम मीडिया और दर्शकों को फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में बताएंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीएफसी ने हमारी फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया और इसके कारण, हमें फिल्म रिलीज करने के लिए कानूनी मार्ग लेना पड़ा।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website