
पेरिसः कहा जाता है कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है और ‘किस्मत कभी भी बदल सकती है। यह बात एक फ्रांसीसी नागरिक के साथ उस समय सच साबित हुई जब उसने पिछले 18 महीने में लाखों यूरो की दूसरी बार लॉटरी जीत ली।
लॉ पारिसियन अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पूर्वी होते सेवोई क्षेत्र के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति ने 11 नवंबर 2016 और इस साल 18 मई को ‘मॉय मिलियन’ लॉटरी की टिकट से लाखों यूरो जीत लिए। यह लाटरी यूरो मिलियन फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हुई है।
यह 12 यूरोपीय देशों में हफ्ते में दो बार ईनाम देती है और इसमें जैकपॉट भी होता है जिसकी राशि कई बार 100 मिलियन यूरो होती है। फ्रांसीसी लॉटरी खेलने वाले ने एक यूरो की टिकट खरीदी जो अपने आप ‘माय मिलियन ड्रा’ में शामिल हो गई। इसकी सबसे न्यूनतम ईनाम राशि दस लाख यूरो है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website