Wednesday , March 4 2026 12:57 AM
Home / Sports / भरे स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, CSK vs RCB मैच में बनी एक और जोड़ी

भरे स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, CSK vs RCB मैच में बनी एक और जोड़ी

पुणे का एमसीए स्टेडियम एक और प्रेमी जोड़े के एक होने का सबूत बन गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें जब आईपीएल 2022 के लीग मैचों के लिए आमने-सामने थीं तभी दर्शक दीर्घा में फैंस को एक रोमांटिक क्षण देखने को मिला। यह क्षण रोचक भी था क्योंकि यहां एक महिला द्वारा युवक को प्रपोज किया गया था। मैरून कलर की ड्रेस पहनी युवती एक घुटने पर बैठी अपने दोस्त को प्रपोज करती नजर आ रही है जबकि साथ में उनके दोस्त उन्हें चीयर्स करते नजर आ रहे हैं।