
जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं और ज़िंदगी साथ-साथ बिताने के सपने देखते हैं तो उन्हें सामने वाली की हर एक चीज़ अच्छी लगती है. प्रेमी-प्रेमिका अपना वक्त और पैसा दोनों ही अगले पर खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. हालांकि रिश्ता टूटते ही उनकी दरियादिली भी खत्म हो जाती है और होता है कुछ ऐसा, जैसा एक लड़की के साथ उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने किया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एली नाम की एक लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप होते ही एक लंबी-चौड़ी लिस्ट भेज दी. ये लिस्ट किसी और चीज़ की नहीं बल्कि उन खर्चों की थी, जो उसने रिलेशनशिप के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर खुशी-खुशी किए थे. अब लड़का इसका आधा पैसा लड़की से मांग रहा है.
रिश्ता ही नहीं खर्चों का भी ‘ब्रेक-अप’ – एली ऑस्ट्रेलिया के एडेलेड की रहने वाली है. वो अपने पार्टनर एलेक्स के साथ रिश्ते में थी. हाल ही में उन दोनों का रिश्ता टूट गया. 22 साल की लड़की ने टिकटॉक पर इस घटना का ज़िक्र करते हुए बताया है कि उसके पूर्व प्रेमी ने उसे अब तक के खर्चों की लिस्ट लिखी है. उसके कम्प्यूटर पर पूरा ब्रेकडाउन देखा जा सकता है, जिसमें ईंधन, खाना-पानी और सिनेमा के टिकट तक का हिसाब है. वो चाहता है कि अब इन खर्चों का आधा पैसा उनकी गर्लफ्रेंड दे क्योंकि वे दोनों साथ नहीं हैं.
भड़क गई लड़की… – लड़के ने ये भी मार्क किया हुआ है कि हर 15 दिन में उसे पैसे वापस चाहिए. एली ने बताया है कि उसने ऐसे शख्स को डेट किया, जो उसे उसका कार्ड छूने तक नहीं देता था. हालांकि खर्चों के शेयर्ड नोट रखने का आइडिया उसका था. अब वो इसका हिसाब मांग रहा है. जिसने भी ये क्लिप देखा उसने लड़की को सलाह दी कि उसे पहले ही समझ जाना चाहिए था. एक यूज़र ने मज़ाक में कहा- ये तो चलता-फिरता लोन था.
Home / Off- Beat / प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, तो लड़के ने लिया धांसू बदला! बनाई खर्चों की लिस्ट और मांगा पाई-पाई का हिसाब…
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website