Friday , February 20 2026 11:02 AM
Home / Entertainment / द गॉडफादर’ एक्टर रॉबर्ट डुवैल का निधन, ऑस्कर विनर एक्टर के लिए अनुपम खेर ने लिखा भावुक पोस्ट

द गॉडफादर’ एक्टर रॉबर्ट डुवैल का निधन, ऑस्कर विनर एक्टर के लिए अनुपम खेर ने लिखा भावुक पोस्ट


हॉलीवुड के मशहूर एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट डुवैल (Roberrt Duvall) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट डुवैल ने ‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
बयान के अनुसार, रॉबर्ट डुवैल ने रविवार, 15 फरवरी को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रॉबर्ट का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर भूमिका को गहराई से निभाया और लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।
रॉबर्ट डुवैल के निधन पर अनुपम खेर ने का भावुक पोस्ट – एक्टर अनुपम खेर ने रॉबर्ट डुवैल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट डुवैल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रॉबर्ट डुवैल ऐसे एक्टर थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए कभी शोर की जरूरत नहीं पड़ी। शांत, सटीक और बहुत सच्चे… वह हर रोल में जबरदस्त गहराई लेकर आए और पर्दे पर कमाल की छाप छोड़ी। मेरे लिए वह हमेशा पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे इसलिए नहीं कि उन्हें स्पॉटलाइट चाहिए थी, बल्कि इसलिए कि उन्हें कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी।’
रॉबर्ट डुवैल की एक्टिंग की तारीफ की – अनुपम खेर ने आगे कहा, ”द गॉडफादर’ में टॉम हेगन की संयमित ताकत से लेकर ‘एपोकैलिप्स नाउ’ में किलगोर की इंटेंसिटी तक, डुवैल के कैरेक्टर स्क्रीन के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं। ‘टेंडर मर्सीज’ में उनकी ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस ने अनोखी एक्टिंग दिखाई, जबकि ‘द एपोस्टल’ और ‘लोनसम डव’ जैसी फिल्मों ने उनकी निडरता को उजागर किया।’