
क्रॉकरी के बर्तन लगभग हर घर में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन अगर इतनी महंगी और चमकती क्रॉकरी पर चिकनाई के दाग लग जाए तो आसानी से साफ नहीं हो पाते। जिसके कारण बर्तन खराब हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं कई तरह की किचन हैक्स का इस्तेमाल भी करती हैं। क्रॉकरी के बर्तन पर जमी चिकनाई और तेल साफ करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…
क्रॉकरी को भिगो दें – आप क्रॉकरी के बर्तनों को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें। इससे उनमें मौजूद चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी। गर्म पानी में डिशवाशिंग लिक्विड की बूंदें डालकर कुछ देर के लिए भिगो दें। इस पानी से बर्तनों में मौजूद चिकनाई आसानी से निकल जाएगी।
अच्छी क्वालिटी लिक्विड से करें साफ – आप क्रॉकरी को साफ करने के लिए किसी अच्छे लिक्विड का इस्तेमाल करें। आप नींबू, नीम और निलगिरी डिश वॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल क्रॉकरी के बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वॉशिंग लिक्विड से क्रॉकरी गंदी नहीं होगी।
सॉफ्ट स्पंज से करें साफ – क्रॉकरी को घोल में भिगोने के बाद उसे किसी भी खरोंच या निशान से बचाने के लिए सॉफ्ट स्पंज से साफ करें। इससे क्रॉकरी पर किसी भी निशान नहीं पड़ेगा।
धोकर सुखाएं – क्रॉकरी को साबुन के घोल से धोने के बाद दाग-धब्बों को हटाने के लिए गर्म पानी में से अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद सीधे ही बर्तनों को न रखें। पहले बर्तनों को पानी में धोएं। इसके बाद सुखाकर ही बर्तनों को रखे।
कपड़े से साफ करके रखें – क्रॉकरी को आप माइक्रोफाइबर की कपड़े से साफ करें। इसके बाद क्रॉकरी को पैक करके सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे क्रॉकरी से आने वाली सुंगध भी हट जाएगी और क्रॉकरी साफ भी हो जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website