
भारत और फ्रांस के बीच हैमर मिसाइल का निर्माण भारत में करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। हैमर मिसाइल को भारत में संयुक्त रूप से बनाने के लिए दोनों देशों में यह समझौता एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के तीन दिवसीय के आधिकारिक यात्रा पर होने की संभावना है। भारत, फ्रांस से 114 अतिरिक्त राफेल खरीदने की भी डील कर रहा है, इस पर वजह से हैमर मिसाइल को भारत में ही बनाने की अहमियत बढ़ गई है। इसके लिए भारत इलेक्ट्रोनिक्स ने फ्रांस की सफ्रान (Safran) के साथ एक साझा कंपनी बनाई है।
हैमर मिसाइल क्या है ? – हैमर मिसाइल का इस्तेमाल राफेल फाइटर जेट में किया जा रहा है। अंग्रेजी में हैमर (HAMMER) का अर्थ है-हाइली ऐजल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज या अत्यधिक फुर्तिला मॉड्यूलर युद्ध-सामग्री विस्तारित रेंज। अभी तक यह फ्रांस से आयात किया जा रहा है, लेकिन नए समझौते के साकार होने के बाद यह भारत में ही बनने लगेगी। भारत में बनने से भारतीय वायु सेना को इसकी तेजी से डिलिवरी मिल सकती है और यह मेक इन इंडिया अभियान के लिए भी उपयुक्त है।
हथौड़े की तरह काम करती है – हैमर का आइडिया हथौड़े से हमले होने वाले हमले से जुड़ा है, जिसके वार से सतह को सपाट किया जा सकता है। मतलब हैमर की डिजाइन ही टारगेट को पूरी तरह से तबाह करने के लिए की गई, जिसके बाद वहां कुछ न बच सके। यह एक स्मार्ट प्रिसिजन गाइडेड बम है, जो हवा से जमीन पर बहुत ही सूक्ष्म और सटीक हमले के लिए डिजाइन की गई है।
Home / News / भारत में बनेगी हैमर मिसाइल, राफेल का अचूक हथियार, क्यों कहलाती है दुश्मन के बंकरों का काल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website