
जब किसी शेर का सामना हाथी से होता है तो भैया दृश्य बड़ा गंभीर हो जाता है। सबकी निगाहें इस पर होती हैं कि आखिर उस लड़ाई में जीत किसकी होगी। लेकिन सोशल मीडिया वर वायरल इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है। क्योंकि भैया… जब एक शेरनी के सामने हाथी आया तो दोनों की बीच लड़ाई नहीं हुआ। पर जो हुआ वह देखने लायक है। असल में, यह वीडियो यूट्यूब चैनल Latest Sightings से 4 मार्च को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में बताया- हाथी ने शेर पर पानी छिड़क दिया। दरअसल, हाथी पानी पीने होद के पास पहुंचा था। वहीं शेरनी आराम कर रही थी। फिर क्या… दोनों का जैसे ही आमना-सामना पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। यह दृश्य बहुत से लोगों को हैरान कर रहा है। जबकि कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि हाथी ने तो शेरनी के साथ होली खेल ली! वैसे इस पूरी क्लिप को देखकर आपके मन में क्या आ रहा है? कॉमेंट में बताइए।
यह वीडियो 2.20 मिनट का है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक शेरनी आराम से जमीन पर लेटी है। उसके नजदीक ही पानी की होद है। ऐसे में एक हाथी पानी पीने के लिए वहां पहुंचता है। शेरनी को उसकी मौजूदगी का एहसास होता है तो वह सतर्क हो जाती है, और खड़ी होकर होद के पीछे से उसे देखती है। हाथी अपना मस्त होता है। वह तीन से चार बार पानी में अपनी सूंड डालता है और गट-गट पानी पी जाता है। लेकिन जैसे ही वह शेरनी को देखता है तो शॉक्ड रह जाता है। फिर क्या… हाथी थोड़ा पानी शेरनी पर छिड़क देता है। शरनी भागती है तो हाथी भी जोर से चिल्लाते हुए उसके पीछे दौड़ता है। इसी प्वाइंट पर इस वीडियो का अंत हो जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website