
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की फिल्म F1: The Movie जब साल 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो इसने तहलका मचा दिया था। इसने दुनियाभर में 5500 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया था। सिर्फ अकेले भारत में ही F1 ने तब 105.34 करोड़ की नेट कमाई की थी। अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है, जिसका ऐलान प्रोड्यूसर Jerry Bruckheimer ने किया है। फैंस काफी समय से F1 के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। हर किसी के मन में सवाल था कि क्या F1 की कहानी अब आगे बढ़ेगी? अब यह खबर उनकी एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाली है। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, और वो ये कि शायद सीक्वल में ब्रैड पिट नजर न आएं।
F1 के सीक्वल को लेकर बोले प्रोड्यूसर – जेरी ब्रुकहाइमर ने F1 (F1: The Movie) के सीक्वल के बारे में ‘बीबीसी’ से बात करते हुए कहा, ‘हम सीक्वल पर काम कर रहे हैं।’ तो ये तो तय हो गया कि F1 का सीक्वल आने वाला है, पर क्या कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां F1 में खत्म हुई थी या कुछ और ट्विस्ट देखने को मिलेगा? तो इस बारे में जेरी ब्रुकहाइमर ने कुछ भी डिटेल बताने से मना कर दिया।
क्या F1 में होगी ब्रैट पिट की वापसी? – हालांकि, अब एक और सवाल है, जो किसी के भी मन में उठेगा, और वो ये कि क्या F1 के सीक्वल में ब्रैड पिट की वापसी होगी? कहा जा रहा है कि ब्रैड पिट F1 में नहीं होंगे, बल्कि उनकी जगह रियल लाइफ फॉर्म्युला 1 चैंपियन लूईस हैमिल्टन नजर आ सकते हैं। तो ब्रैड पिट F1 के सीक्वल में कैमियो में होंगे या फिर कुछ और ट्विस्ट होगा? तो ब्रुकहाइमर ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘सीक्वल पर काम कर रहे हैं। यह अच्छा है। लूईस हैमिल्टन से भी बात चल रही है। उन्होंने F1 भी प्रोड्यूस की थी।’ यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रैड पिट सीक्वल में नजर आएंगे, तो ब्रुकहाइमर ने कहा, ‘हम देखेंगे। मैं अभी आपको इस बारे में बताने वाला नहीं हूं।’ मालूम हो कि F1 में ब्रैड पिट ने फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर सन्नी हेस का रोल प्ले किया था। उनका किरदार एक ऐसे फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर का था, जो इस खेल की दुनिया में 30 साल बाद दोबारा उतरता है।
F1 की कमाई, रिकॉर्ड और कास्ट – F1: The Movie की बात करें, तो इसे जोसेफ कोसिंस्की ने डायरेक्ट किया था। यह एक एप्पल ओरिजनल फिल्म थी, जिसका बजट करीब 300 मिलियन डॉलर था। इसने दुनियाभर में 5500 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। यह साल 2025 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। यही नहीं, F1 ऑटो रेसिंग पर बनी अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही। F1 में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, टोबियास मेन्ज़ीस, केरी कॉन्डन,जेवियर बार्डेम और किम बोडनिया भी नजर आए थे।
Home / Entertainment / मेकर्स ने कन्फर्म किया ब्रैड पिट की फिल्म का सीक्वल, पर एक्टर के रोल में है एक ट्विस्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website