
न्यूयार्कः सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के 3 नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है। ‘प्रिंसिपिया मैथेमेटिका’ नामक यह किताब वर्ष 1687 में लिखी गई थी। मशहूर भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे ‘‘संभवत: एेसी सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे भरने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो।’’
इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामीघर क्रिस्टीज ने उमीद की थी कि बकरी की खाल के कवर वाली इस किताब के 10 से 15 लाख डॉलर मिल जाएंगे। बोली लगाने वाले एक अनाम व्यक्ति ने इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीद लिया। क्रिस्टीज के अनुसार, लाल रंग की इस किताब की लंबाई 9 इंच और चौड़ाई 7 इंच है। इसमें 252 पृष्ठ हैं। इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं। किताब में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है। न्यूटन के सिद्धांतों की एक ही अन्य मौलिक प्रति पिछले 47 साल में बेची गई है। उस प्रति को किंग जेस द्वितीय :1633-1701: को उपहार स्वरूप दिया गया था। उसे दिसंबर 2013 में क्रिस्टीज न्यूयार्क में 25 लाख डॉलर में खरीदा गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website