
हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छे स्कूल में पढ़ें। पैरेंट्स अपनी बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल में दाखिला करवाते है। वहीं अगर प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाना हो तो मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। आज हम आपको एक एेसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे है जिसके सालाना फीस के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे है स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल इंस्टीट्यूट ऑफ ले रोजे की।
स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल इंस्टीट्यूट ऑफ ले रोजे नामक मशहूर इस संस्थान में एक छात्र का सालाना खर्च करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि इसमें एकेडमिक फीस से लेकर बोर्डिंग, लॉजिंग के अन्य खर्च भी शामिल हैं। इस स्कूल की स्थापना 1880 में पॉल एमिली कार्नल ने की थी। स्कूल कैंपस के अंदर बोर्डिंग हाउस बना है, जहां सभी बच्चे रहते हैं। यहां पर अंग्रेजी और फ्रेंच में बच्चों को पढ़ाई करवाई जाती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ यहां पर बच्चों को खेलने की सुविधा भी दी जाती है।
यह स्कूल दुनिया का सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल्स में शामिल है। स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते है। यहां पर एक दूसरा कैंपस भी हैं जहां पर ठंड के दौरान छात्रों को शिफ्ट कर दिया जाता है। पहाड़ों पर बना यह स्कूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website