
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में जैकी चेन के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म की से फ्री होते ही सोनू अब अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोनू का कहना है कि उनकी यह फिल्म बायोपिक होगी।
फिल्म से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं उस फिल्म में अभिनय और निर्माण भी कर रहा हूं।” सूद ने कहा कि वह अपनी अगली बायोपिक फिल्म का निर्माण खुद करेंगे और यह बायोपिक फिल्म समाज कल्याण से जुड़े व्यक्ति पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है एक अभिनेता के रूप में बायोपिक फिल्म में काम करना रोमांचक होगा। यह चुनौतिपूर्ण है। मुझे याद है मेरी पहली बायोपिक फिल्म भगत सिंह पर आधारित ‘शहीद-ए-आजम’ थी और उस समय मैं उनके परिवार से मिला था। हमें बायोपिक के लिए यह सब करना पड़ता है।”
जैकी चेन और सोनू सूद की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। रुपयों में बात करें तो यह फिल्म अभी तक 1200 करोड़ रुपए कमा चुकी है। बता दें कि ये फिल्म चीन में 28 जनवरी को ही रिलीज हो गई थी। भारत में ये फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई है। यह एक एक्शन मसाला फिल्म है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website