
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने निवर्तमान ओबामा प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह नव निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें कमजोर बनाने की फिराक में है। पुतिन ने कल यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप के खिलाफ पेश किए गए दस्तावेज ओबामा प्रशासन की नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की स्थिति को कमजोर की दिशा में की जा रही कोशिशों का हिस्सा हैं।
मॉस्को के एक होटल में ट्रंप के विषय में गलत गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए पुतिन ने उन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे संबंधित आदेश देने वाले ‘वेश्याओं से भी बदतर’ हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website